सारण:बनियापुर:
यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया खेदु छपरा के द्वारा ग्राम धनेश छपरा में असहाय,गरीब मजदूर, विधवा परिवार को राशन उपलब्ध कराया गया। यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्लब के सदस्यों के द्वारा आपस में चंदा लगाकर और महामारी में सभी समाजसेवियों को आगे आना चाहिए। किसान विंग के अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि समाज के लोगों को सहयोग से यह संभव किया जा रहा है और क्लब के कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमारे संस्थान के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि कोई गरीब परिवार मजदूर परिवार के लोग भूखे ना रहे राशन वितरण करते समय सदस्य आशुतोष कुमार सिंह रितिक कुमार सिंह दिलीप कुमार राजकिशोर सिंह अमित सिंह ब्लू कुमारी श्वेता कुमारी प्रीति कुमारी अनुराग कुमार अनिकेत कुमार सिंहआदि मौजूद थे।